Uttarakhand News

उत्तराखंड के चमोली में सामने आया कोरोना वायरस का पहला मामला

Ad

उत्तराखंड:कोरोना वायरस की लिस्ट में शामिल हुआ नया जिला, पीडित दिल्ली से लौटा था

सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस के पांच मामले सामने आए हैं। पहले नैनीताल, देहरादून दो, उत्तरकाशी से आया था। इस लिस्ट में अब चमोली का नाम भी जुड़ गया है। चमोली जिले में दिल्ली से परिवार के साथ लौटा युवक कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। अब उत्तराखंड के पांच ही जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक यह व्यक्ति 15 मई को दिल्ली से लौट कर गैरसैण लौटा था। उसे पाजीयाना गांव के स्कूल में क्वॉरेंटाइन किया गया था। व्यक्ति के अलावा पत्नी और बच्चों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे । आज व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को गोपेश्वर के जिला चिकित्सालय में भर्ती किया जा रहा है। मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री के हैं तो उसके संपर्क में आए लोगों को अनुसार आइसोलेट किया जा रहा है। उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के 97 के सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड में 52 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 02,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 47,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 07, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 16,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 02, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 20 और उत्तरकाशी दो और चमोली में एक मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top