Uttarakhand News

गंगा किनारे घुमक्कड़ विदेशी कर रहे थे मस्ती,पुलिस ने 500 बार लिखवाया SORRY

Ad

देहरादूनः कोरोना ने पूरी दुनिया में आतंक फैला रखा है। कोरोना के वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं कोरोना को रोकने के लिए सरकार द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इस लॉकडाउन की अनदेखी कर रहे हैं। और बेवजह घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए पुलिस भी कड़े कदम उठा रही है। और उन्हें सही पटरी पर ला रही है। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है। जहां तपोवन चौकी पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे विदेशी सैलानियों की जमकर क्लास लगाई।

कोरोना संक्रमण से लोग बचे रहें, इसके लिए पुलिस सख्त कारवाई कर रही है। तो कई बार अनोखे अंदाज में लोगों को समझा रही है। तपोवन पुलिस ने बेवजह घूम रहे विदेशी सैलानियों से कोरे कागज पर 500 बार लिखवाया कि उनसे गलती हुई है। तपोवन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमा का कहना है कि शनिवार को उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ नीम बीच से लेकर साईं घाट तक गश्त की। इस दौरान 10 विदेशी नागरिक गंगा किनारे घूमते हुए दिखाई दिए।

पुलिस ने जब विदेशियों से बेवजह घूमने की वजह पूछी तो बोले एक बजे तक हमें घूमने की छूठ है। इसपर पुलिस ने उनको बताया कि रिलैक्सेशन पीरियड केवल जरूरत का सामान खरीदने के लिए है। गंगा किनारे स्नान करने, ध्यान करने या घूमने के लिए नही। पुलिस ने विदेशी नागरिकों से नियमों का उल्लंघन होने पर कोरे कागज पर 500 बार लिखवाया कि उनसे गलती हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top