Uttarakhand News

उत्तराखंडः पूर्व प्रधान के भाई की गला रेतकर हत्या,पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

Ad

उत्तराखंडः पूर्व प्रधान के भाई की गला रेतकर हत्या,पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

रुड़कीः रुड़की से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जहां भगवानपुर में खुब्बनपुर के पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल के बड़े भाई बालेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित खुब्बनपुर गांव निवासी बालेश (48) पुत्र भुल्लन मजदूरी करता था। वहीं उसके छोटे भाई ब्रह्मपाल पूर्व प्रधान रह चुके हैं। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में बालेश का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने गांव में दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी एसके सिंह, सीओ अभय प्रताप सिंह, एसओ संजीव थपलियाल समेत पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले और मुंह पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने परिवार से बात की तो परिवार ने बताया की बालेश हर दिन की तरह रात का खाना खाके सो गया था। सुबह उठने पर बालेश घर पर नहीं था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा कि हत्या गला दबाकर की गई है या फिर धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top