Uttarakhand News

सरकार का ऐलान, उत्तराखंड में 50 लाख युवाओं को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका

Ad

देहरादून: राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से 45 आयु के लोगों को कोरोना वायरस टीका लगने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद राज्यों ने तैयारियां शुरू कर दी है और डाटा तैयार किया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को कोरोना वायरस का टीका लगाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उत्तराखंड सरकार अपने युवाओं को फ्री में टीका लगाएगी। इसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। ये ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य में युवाओं के टीकाकरण की शुरुआत मई के पहले हफ्ते से हो जाएगी। इस दौरान 50 लाख उत्तराखंड के निवासियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में 400 करोड का खर्चा संभावित है। जिन इलाकों में डॉक्टरों की कमी थी वहां पर उन्हें तैनात करने के आदेश दे दिए गए हैं। सीएम ने साफ किया कि उत्तराखंड में दवाओं को लेकर हो रही कालाबाजरी बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top