Uttarakhand News

उत्तराखंडः डिप्टी रेंजर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने कर डाली जमकर पिटाई

Ad

देहरादूनः राज्य में छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक मामला पौड़ी गढ़वाल जिले में कोटद्वार के झंडिचौड़ इलाके से सामने आया है। जहां एक युवती ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले सामने आने पर युवती के परिवारवालों और स्थानिय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

बता दें कि पीड़ित युवती का आरोप है कि पहले भी कई बार डिप्टी रेंजर उसका रास्ता रोकने की कोशिश कर चुका है। जब मामला सामने आया तो लोगों ने डिप्टी रेंजर को घेर लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद मौके पर पहुंची कोटद्वार पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर डिप्टी रेंजर को लोगों की भीड़ से बाहर निकाला। छेड़छाड़ का यह पूरा मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है, इसलिए पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर मामला बिजनौर के मंडावली थाने में दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मामले के बाद परिवारवालों ने डिप्टी रेंजर को सस्पेंड करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top