Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 24 लोग थे सवार

Ad

देहरादून: पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तराखण्ड में बारिश के कारण पहाड़ी इलाके पहले से परेशान है और वहीं लगातार हो रहे सड़क हादसों ने परेशानी को बड़ा दिया है। इस बार सड़क हादसे की घटना कोटद्वार से सामने आ रही है। कोटद्वार में सोमवार की सुबह  गढ़वाल मोटर यूनियन की बस यूके12 पीबी 0061 सुबह करीब 9 बजे कोटद्वार-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर ढौंटियाल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद हादसे की खबर पुलिस को दी गई, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। वहीं बस चालक समेत कुछ सवारियों को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बस कोटद्वार से स्योलखांद जा रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top