Uttarakhand News

कोरोना अलर्ट उत्तराखंड, तीन दिन तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु राज्य में 23 24 और 25 अप्रैल यानी शुक्रवार शनिवार और रविवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सचिव पंकज कुमार पांडे द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार इन 3 दिनों में सभी सरकारी कार्यालयों को मानक के अनुसार सैनिटाइज किया जाएगा। कुछ देर पहले नैनीताल जिले में भी डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सरकारी कार्यालयों को शासन के आदेश के अनुसार बंद करने के निर्देश दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस की रफ्तार राज्य में तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 3998 मामले सामने आए और बुधवार को 4800 से ज्यादा मामले सामने आए थे। रिकवरी रेट भी 77 प्रतिशत हो गया है जो कुछ दिन पहले तक 90 के पार था। वहीं मौत के आंकड़े ने भी 1900 का आंकड़ा पार कर दिया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल और कॉलेज भी बंद करा दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top