Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, जब परिवार ने अपनाया तो हो गई मौत

Ad

देहरादून: एक हफ्ते पहले घर वालों के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी की। जब परिवार मान गया और अपने बच्चों की शादी धूमधाम से कराने की तैयारी कर रहा था तो एक हादसे ने दोनों परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिंदगी कब क्या मोड़ पर लाकर खड़ा कर दे कोई कुछ नहीं रह सकता है।

खबर के अनुसार उत्तराखंड के साहिया निवासी किशन (19) पुत्र दलिया निवासी कुनवा ने एक हफ्ते पहले अपनी प्रेमिका के साथ भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में परिजन भी मान गए। उनके मानने के बाद दोनों की गुरुवार 1 अगस्त को गांव में शादी करने वाले थे।वह शादी में हिस्सा लेने के लिए अपनी प्रेमिका (पत्नी) और अन्य नाते-रिश्तेदारों और परिजनों के साथ यूटिलिटी में सवार होकर विकासनगर से गांव जा रहा था। इसी दौरान कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया से करीब तीन किमी आगे मैगी प्वाइंट के पास वह अचानक चलती यूटिलिटी से नीचे सड़क पर गिर गया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कहा जा रहा है वैन में क्षमता से ज्यादा लोग बैठे थे। इस कारण से युवक खुद यूटिलिटी के डाले पर बैठ गया था। इस हादसे ने दोनों ही परिवारों को स्तंभ कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। युवक का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 9 भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। एसडीएम का कहना है कि फिलहाल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top