Uttarakhand News

हरिद्वार: 4 साल की मासूम के साथ नमामि गंगे घाट पर बने चेंजिंग में दुष्कर्म

Ad

हरिद्वार: पवित्र नगरी हरिद्वार से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। नमामि गंगे घाट के चेंजिंग रूप में 4 साल की बच्ची के साथ एक शादीशुदा पुरुष ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडित बच्ची की मां की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव कांगड़ी के रूप में सामने आई है।

खबर के अनुसार चार साल की मासूम बुधवार देर शाम नमामि गंगे घाट पर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी दीपक उसे लेकर घाट पर बनें चेंजिंग रूम में ले गया और उसे साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची तेजी से रोने लगी तो घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिा और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदि है और शादीशुदा है।

उत्तराखण्ड में पिछले लंबे वक्त से इस तरह के मामलों का ग्राफ तेजी से आगें बढ़ रहा है। इस तरह के जुर्म में लिप्ट रहने वाले अधिकर नशे की चपेट में हैं। वहीं कई क्षेत्रों में इस तरह के मामलों को बदमाशी के डर से सामने नहीं लाया जाता है। जिस 4 साल की बच्ची को चोट लगने के दर्द के बारे में नहीं पता उसे ये सब झेलना पड़ा। हम आप लोगों से आग्रह करते हैं कि अपने छोटे बच्चों को अकेड़ा कही ना छोडे। अगर आपको किसी पर शक है तो इस बारे में पुलिस को सूचना दे, आपकी सतर्कता ही आपको सुरक्षा दे सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top