Uttarakhand News

चुनाव ड्यूटी में हरिद्वार गए होमगार्ड की मौत

Ad

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस ने इसा बारे में जानकारी दी है। घटना शुक्रवार को सामने आई। खबर के मुताबिक हरिद्वार में लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात धर्म पाल (40) निवासी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला था।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। शुरुआत में उसे घबराहट होने लगी और बाद में उल्टी भी हुई। हालत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए लाया गया। ट्रामा में धर्मपाल का उपचार किया गया। उसे ड्रीप और इंजेक्शन लगाया गया। शुरू में इलाज मिलने पर उसकी हालात में थोड़ा सुधार हुआ। इसके बाद होमगार्ड को ट्रामा से शिफ्ट कर वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

करीब सुबह करीब 10.30 बजे अचानक ही उसकी फिर से तबीयत बिगड़ गई। उसे एक दौरा जैसा आया। नर्स ने तुरंत ही चिकित्सक को बुलवाया, लेकिन इससे पहले की चिकित्सक कुछ कर पाते उसमे दम तोड़ दिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक होमगार्ड के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को उसके लखीमपुर स्थित उसके घर पहुंचाया दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top