Uttarakhand News

उत्तराखंड में ये क्या हुआ,आधी रात को पति ने मारी पत्नी को गोली

Ad

उत्तराखंड में ये क्या हुआ,आधी रात को पति ने मारी पत्नी को गोली

रुद्रपुरः किच्छा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जहां पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए पति ने पत्नी को गोली मार दी। गोली पत्नी के हाथ में लगने से वह घायल हो गई। उसे सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पति मौके से फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें की बुधवार आधी रात को पति-पत्नि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है नशे के आदी पति ने पत्नी पर फायर झोंक दिया। हाथ में छर्रे लगने के कारण पत्नी (रानी) घायल हो गयी। इसके बाद उसके भतीजे ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर सूचना दी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। रानी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ऐसी बातें सामने आ रही है कि पत्नी पर शक के कारण पति ने गोली चलाई।

एएसआई योगेश कुमार का कहना है कि पति रात से ही फरार हो गया था। पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top