Uttarakhand News

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने टिहरी पहुंचते ही कोरोना के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Ad

दो महीने से ज्यादा वक्त तक रुद्रप्रयाग को कोरोना वायरस से मुक्त रखने में कामयाब रहने वाले IAS मंगेश घिल्डियाल ने डीएम के रूप में टिहरी की कमान संभाल ली है। टिहरी में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। प्रवासियों के जिले में पहुंचने का सिलसिला जारी है और जिले को कोरोना वायरस से बचाने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल मिशन पर निकल पड़े हैं। बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करवाने के सिलसिले में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मुनिकीरेती क्षेत्र के सभी होटल और आश्रम संचालकों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिला प्रशासन के क्षेत्र में प्रवासियों के रोकने व क्वांरटाइन करने के प्लान के बारे में बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

जीएमवीएन गेस्ट हाउस में हुए बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने होटल व्यवसायियों से प्रवासियों को होटलों, गेस्ट हाउस में ठहराने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा होटल और गेस्ट हाउस अधिकृत किये जायेंगे, इस तरह से प्रवासियों की उचित देख रेख हो पाएगी। डीएम ने अधिकृत किए जाने वाले होटलों में सफाई, सुरक्षा एवं अन्य सेवाएं/ व्यवस्थाएं किस प्रकार होगी इस बारे में व्यवसायियों को विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने एसडीएम नरेंद्र नगर एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मुनिकीरेती, तपोवन क्षेत्र के सभी होटलों का निरीक्षण कर उनमे उपलब्ध सुविधाओ की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। फीडबैक में होटल व्यवसायियों द्वारा कुछ आशंकित सवाल भी पूछे गए जिसका डीएम ने द्वारा मौके पर ही प्रशासन का पक्ष रखते हुए सभी आशंकाओं को दूर किया।

जिला प्रशासन द्वारा जो भी होटल अधिग्रहण किया जाएगा उसमें दो पीआरडी जवानों या स्वयं सेवकों की तैनाती की जाएगी । जोकि उस होटल से संबंधित प्रत्येक गतिविधियों की सूचना से जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे। डीएम ने कहा कि अगले 1 माह में लगभग 15000 से अधिक प्रवासी रेड ज़ोन से आने वाले हैं। जिनको कॉरेन्टीन किए जाने के लिए व्यापक स्तर पर बंदोबस्त किए जाने की आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र, एडिशनल एसपी उत्तम सिंह नेगी, सीओ नरेंद्रनगर प्रमोद कुमार शाह, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, ईओ नगर पालिका मुनिकीरेती बद्री प्रसाद भट्ट, थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आर के सकलानी आदि उपस्थित रहे।

बता दें कि डीएम मंगेश घिल्डियाल जब रुद्रप्रयाग में थे तो करीब 600 से अधिक होटल मालिक प्रशासन की मदद के लिए आगे आए थे। इस मामले ने पूरे राज्य में खूब सुर्खियां भी बटोरी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top