Uttarakhand News

पवनदीप राजन कोरोना संक्रमित पाए गए… इंडियन आयडल की कैसे होगी शूटिंग

Ad

नई दिल्ली: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘इंडियन आयडल 12’ में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे पवनदीप राजन जो कि उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं, कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले होस्ट आदित्य नारायण भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एबीपी न्यूज के हवाले से खबर है कि पवनदीप की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पवनदीप की रिपोर्ट के पॉजिटिव के बाद सभी प्रतिभागियों की कोरोना जांच कराई गई है और रिपोर्ट के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। प्रतियोगियों को अलावा जजों और होस्ट समेत सेट के तमाम लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। बता दें कि ‘इंडियन आयडल 12’ के जजों में विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ का शामिल हैं। वहीं आदित्य नारायण को कोरोना हो जाने के बाद इसे रित्विक धनजानी होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद सभी प्रतियोगियों को बायो बबल में रखा गया था। वहीं पवनदीप को कुछ दिनों से हल्के बुखार और कमजोरी की शिकायत थी। इसके बाद टेस्ट करने पर वह संक्रमित मिले हैं। खबरे ये भी है कि अब पवनदीप शो के सेट पर स्टेज पर गाना गाने की बजाय वर्चुअली अपने होटल के कमरे से प्रस्तुति देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top