Uttarakhand News

उत्तराखंड समाचार: DGP की चेतावनी के बाद खुद सामने आ रहे हैं छिपे हुए जमाती

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई गलती की सजा पूरे देश को भुगतनी पड़ रही है। तब्लीगी जमात के जमातियों के लुक्का चुप्पी के खेल ने पुलिस को भी परेशान किया है। कई जगह सामने आया है कि समारोह का हिस्सा बने लोग अपने यात्रा इतिहास छिपा रहे हैं। उनका ये रवैया अन्य लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है।

जमातियों के खिलाफ राज्य सरकारें सख्ती दिखाने लगी हैं। पहचान छिपाने और भागकर छिपने वाले तब्लीगी जमातियों को पुलिस प्रशासन की ओर से साफ चेतावनी मिल गई है। इस चेताववनी में कहा गया है कि अगर उनकी वजह से फैले संक्रमण के कारण राज्य में किसी की मौत होती है तो उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा।

उत्तराखंड में भी हालात अचानक से गंभीर हुए हैं। रविवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अब इन लोगों ने कोई तथ्य या सूचना छिपाई तो इन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज होगा। वहीं, दूसरी तरफ अगर जामातियों से फैले संक्रमण के कारण अगर किसी अन्य की मौत हुई तो जमातियों प हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उत्तराखंड में रविवार को पांच और जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। प्रदेश में कुल 27 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इनमें से संक्रमित तीन ट्रेनी आईएफएस को अस्पताल से घर भेजा जा चुका है। उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश के बाद जमात में गए लोग खुद सामने आ रहे हैं। रुद्रपुर में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अब तक जिले में  15 जमाती खुद निकलकर आए हैं। इन सभी का मेडिकल करवा कर क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं पूरे जिले से कुल 64 जमाती सामने आ चुके हैं। इसमें देहरादून और हरिद्नार जिले शामिल हैं। वहीं हल्द्वानी में रविवार को मिले कोरोना संक्रमित जमाती के नौ साथियों को आज पुलिस ने क्वांरटीन कर दिया है। इनकी मेडिकल जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top