Uttarakhand News

उत्तराखंड के बेटे का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज,कारनामा देख उड़ जाएंगे होश

Ad

देहरादूनः शहर के एक युवक ने पूरे देश का नाम रोशन कर दिखाया है। राजधानी के रहने वाले युवक ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे पूरे राज्य गर्व महसूस कर रहा है। आज हम बात कर रहे हैं देहरादून के जग प्रसाद भट्टाराई की। गज प्रसाद ने महज 90 सेकेंड में केमिस्ट्री के 118 एलीमेंट्स के नाम बताकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

बता दें कि कौलागढ़ में कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालित करने वाले जेपी भट्टाराई ने 19 फरवरी 2019 को वीडियो बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के गुरुग्राम स्थित दफ्तर में भेजा था। इसमें उन्होंने 90 सेकेंड में 118 एलीमेंट्स के नाम बताए हैं। उन्हें सभी एलीमेंट के नंबर भी याद हैं। कोई भी नंबर बोलने के अगले ही पल वो एलीमेंट का नाम बोल देते हैं।  

यही भी पढ़ेंः अब Lays के पैकेट में दिखेगा zomato वाला सोनू, पेप्सिकों ने भी शुरू किया कैंपेन

यह भी पढ़ेंः गंगा को मिलेगा नया जीवन, शवों से होगी मुक्त

यह भी पढ़ेंः कल से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने वीडियो का परीक्षण करने के बाद जांच की प्रक्रिया पूरी की। वीडियो सही होने के बाद जेपी का नाम रिकॉर्ड में जोड़ने का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। बता दें कि लिम्का बुक को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद दूसरी सबसे बड़ी रिकॉर्ड बुक माना जाता है। जेपी की इस कामयाबी के बाद परिवार के साथ पूरा राज्य गर्व महसूस कर रहा है।  

ps-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top