Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पहाड़ों के लिए 8 जुलाई से होगा केमू की बसों का संचालन, नया किराया देखें

Ad

हल्द्वानी: पहाड़ों को जाने वाले लोगों का इंताजर खत्म होने वाला है। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) की बसें का संचालन आठ जुलाई से होगा। केएमओयू ने बसों के संचालन का ऐलान कर दिया है। केएमओयू ने जानकारी दी है कि आठ रूटों पर 25 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

लॉकडाउन के दौरान तीन महीने पूरे प्रदेश में केएमओयू बसों का संचालन बंद रहा। कुछ दिन पहले ही यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देने के लिए शासन ने आदेश दिया था। इसके बाद परिवहन निगम ने पहाड़ी और मैदानी रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरु किया लेकिन केएमओयू यूनियन ने बसों का संचालन नहीं किया था।

इसके अलावा यूनियन ने वाहनों का टैक्स माफ करने के मांग की थी और उसके बाद सेवा देने की बात कही थी। लेकिन अब केएमओयू ने बस संचालन का ऐलान कर दिया है। अध्यक्ष और परिवहन महासंघ के सचिव सुरेंद्र सिंह डसीला ने बताया कि सभी रूटों पर यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। इसके साथ ही बसों का सैनिटाइज करने समेत अन्य आवश्यक उठाए जाएंगे। बता दें कि केएमओयू से पहले उत्तराखंड परिवहन निगम ने कुछ रूटों में बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

नए किराए पर नजर- हल्द्वानी से चलेगी केमू की बसें

गंगोलीहाट 740
बागेश्वर वाया ताकुला 580
बागेश्वर वाया गरुड़ 630
बेरीनाग 700
शहरफाटक 300
भीमताल 100
भवाली 140अल्मोड़ा 320
रानीखेत 320
पिथौरागढ़ 740


ADVERTISEMENTS Ad
To Top