Uttarakhand News

अल्मोड़ा की बाल मिठाई के स्वाद ने मशहूर शैफ का जीता दिल, खुद बनाकर दिखाई मिठाई

Ad

हल्द्वानी: हर स्थान की अपनी पहचान होती है। ऐसे ही उत्तराखंड है। राज्य में 13 जिले हैं जो खास वजह से पूरी दुनिया में विख्यात हैं। उदाहरण के तौर पर नैनीताल जिसे दुनिया सरोवर नगरी के नाम से जानती हैं। ऐसा ही एक नाम है उत्तराखंड की मिठाई का, जिसके दुनिया भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं। अल्मोड़ा की बाल मिठाई….

पहाड़ से तालुख रखने वाला हर शख्स इस मिठाई के साथ एक गहरे रिश्ते में बंध जाता है। गांव की हर अलमारी की शोबा बाल मिठाई बढ़ाती रही है। बता दें कि  बाल मिठाई” को चॉकलेटी मिठाई भी बोला जाता है क्योंकि इसका रंग चॉकलेट की तरह होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि पहले यह मिठाई केवल त्योहारों या किसी खास मौकों पर ही बनाई जाती थी मगर इसकी बढ़ती मांग को देख कर अब यह हमेशा उत्तराखंड में आपको मिलेगी।

इस बार बाल मिठाई ने उस शैफ का दिल जीता है जिसका पूरा इंडिया दिवाना है। हम बात कर रहे हैं कुणाल कपूर की, जो एक फूड व्लोगर हैं। वह अक्सर उत्तराखंड के व्यंजनों पर वीडियो बना चुके हैं। इस बार उन्होंने अपने व्लॉग पर बाल मिठाई को जगह दी है। कुनाल को यूट्यूब पर 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

कुनाल द्वारा अपलोड़ वीडियो में उनके साथ एक स्थानीय शैफ भी है। यह वीडियो अल्मोड़ा में शूट किया गया है। फेसबुक पर इस वीडियो को लाखों व्यू मिल चुके हैं। पहाड़ के रहने वाले लोग भी इसे खूब शेयर कर रहे हैं। कुनाल इससे पहले पहाड़ की विख्यात भांग की चटनी के विषय पर भी वीडियो अपलोड कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top