Uttarakhand News

उत्तराखंडः रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय गिरा छात्र, ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

Ad

देहरादूनः राजधानी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। देहरादून में मोहकमपुर फाटक पर रेलवे पटरी पार करने की जल्दबाजी में गिरे सातवीं कक्षा के छात्र की गर्दन ट्रेन के नीचे आ गई। और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि नेहरू कालोनी के नत्थनपुर निवासी आशीष का बड़ा बेटा अनुभव मोहकमपुर फाटक  के पास रेलवे लाइन से लगे केंद्रीय विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। अनुभव सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ रेलवे लाइन को पार कर रहा था। तभी अचानक अनुभव वापस पटरी पर लड़खड़ाकर गिर गया। इससे पहले कि वह कुछ भी कर पाता हरिद्वार से आ रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में अनुभव की गर्दन और एक पैर कट गए। यह देख अनुभव के दोस्तों के होश उड़ गए। छात्रों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची नेहरू कालोनी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि अनुभव परिवार का बड़ा बेटा था। उससे छोटे तीन भाई और एक बहन है। पिता आशीष प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top