Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार ने रद्द की लॉकडाउन व्यवस्था, शनिवार और रविवार को बाजार खुलेगा

Ad

उत्तराखंड: शनिवार और रविवार को लॉकडाउन पर मंथन शुरू,फैसला आज हो सकता है

देहरादून: राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाले शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं होगा। बता दें पिछले दो हफ्तों से नैनीताल , ऊधमसिंह नगर , हरिद्वार और देहरादून में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन घोषित करने का फैसला किया था। इस दौरान चारों जिलों में बाजार बंद रहा था। इस फैसले के पीछे रक्षा बंधन का त्योहार माना जा रहा है। रक्षा बंधन तीन अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के त्योहार के लिए लोग खरीदी करते हैं। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का हो इसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन व्यवस्था को रद्द कर दिया है। यह फैसला आम लोगों को ही नहीं व्यापारियों को भी राहत देगा। हफ्ते के अंत में ही लोग ज्यादा खरीदी करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा उन लोगों के लिए राहत होगी जो अपने घर जाना चाहते हैं। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी, वो रक्षाबंधन पर अपनी दुकानें खोल सकेंगे।इस बारे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन त्योहार को देखते हुए प्रदेशभर में छोटे व्यापारियों को छूट दी गई है। लॉकडाउन की व्यवस्था इस हफ्ते के लिए रद्द कर दी गई है। ताकि लोग मिठाई और जरूरी सामान खरीद सकें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को इस संबंध में जल्द से जल्द आदेश जारी करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top