Uttarakhand News

उत्तराखंडः वर-वधू के स्टेज पर चढ़ा सिरफिरा प्रेमी,दुल्हन को जड़ा थप्पड़,वीडियो देखें

Ad

देहरादूनः सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के लक्सर के एक गांव में शादी चल रही थी। रिश्तेदार वर-वधू को बधाई दे रहे थे। इसी दौरान गांव का एक लड़का आया और नवविवाहिता को गिफ्ट देने के बहाने वह स्टेज पर चढ़ गया। और उसे थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद शादी में जमकर बवाल मच गया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी।

मामले के बाद दुल्हन के देवर ने अपने गांव के दो युवकों के साथ मिलकर आरोपी युवक की जमकर पिटाई भी की जिसमें युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का दुल्हन का प्रेमी रह चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी यह पुष्टि नही हो पाई है कि यह घटना हरिद्वार की है या कही और की।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top