Uttarakhand News

अरे…उत्तराखंड में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की जमकर हुई धुनाई,युवती ने काटी नस

Ad

अरे...उत्तराखंड में प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की जमकर हुई धुनाई,युवती ने काटी नस

हल्द्वानीः बाजपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी शामत आ जाएगी। प्रेमी जैसे ही प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसकी जमकर धुनाई हो गई। फिर क्या था जान बचाने के लिए वो छत से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं प्रेमी की पिटाई के बाद प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काटकार जान देने की कोशिक की।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें के क्षेत्र के हाईवे स्थित एक गांव निवासी एक युवती और इसी गांव निवासी दूसरे समाज के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार देर शाम युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। इस दौरान युवती के भाई ने आरोपी युवक को जमकर पीटा। तो युवक अपनी जान बचाने के लिए छत से कूद गया। और घायल हो गया। इसके बाद घायल युवक को सीएचसी में लाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस बीच वहां पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां चलाकार भीड़ को खदेड़ा।

मामला दो समुदाय के होन के वजह से और भी गरमा गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती ने हाथ की नस काट ली। उसका सीएचसी में इलाज कराया गया। युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवती के भाई समेत तीन युवकों, वहीं दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 452, 323, 504, 188, 269, 270 और 51 (ख) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top