Uttarakhand News

उत्तराखंडः शादी से 9 दिन पहले भाग गया दूल्हा, दुल्हन बोली किस गलती की सजा दी

Ad

देहरादूनः रुड़की से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां शादी के सिर्फ 9 दिन बचे थे कि दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। और वो घर से भाग गया। वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपी दूल्हे और उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर दी है।

बता दें कि दूल्हे का परिवार रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में रहता है। उसकी शादी सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती से तय हुई थी। 17 नवंबर को सगाई हुई। 4 दिसंबर को शादी होनी थी। लेकिन 9 दिन पहले लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने बारात लाने से इंकार कर दिया।

लड़की के परिवारवालों ने दूल्हे के परिवारवालों को मनाने की कोशिश भी की। पर वो बारात लाने को तैयार नहीं हुए। मामले के बाद लड़की के परिवारवालों ने दूल्हे और उसके परिवारवालों के खिलाफ भगवानपुर थाने में तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही वर पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top