CM Corner

सीएम के निधन को लेकर अफवाह फैलाने वाला पिथौरागढ़ जिले से गिरफ्तार

Ad

police arrest accused

हल्द्वानी: दो दिन पहले एक पोस्ट ने पूरे राज्य में हलचल बचा दी है। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने सीएम त्रिवेंद्र रावत को लेकर अफवाह उड़ा दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था और खोज शुरू कर दी थी। इस दिशा में पुलिस को कामयाबी मिली है। इस केस में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

खबर के मुताबिक आरोपी की पहचान गंगोलीहाट विकासखंड के बटगेरी निवासी नरेंद्र मेहता के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पता था कि वह फंस चुका है और उसने भागने की कोशिश भी की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। वह जब घर वापस लौटा था तो मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में राजस्व निरीक्षक गणाई रमेश गिरी गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक बनकोट मनीष पुरोहित,राजस्व उपनिरीक्षक गणाई मदन मोहन जोशी शामिल रहे थे।

बता दें कि नरेंद्र ने बुधवार को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सेहत को लेकर अफवाह फैला दी थी। लोकेशन पता चलने के बाद युवक की धरपकड़ के लिए एक टीम गांव गई थी लेकिन युवक फरार हो गया था लेकिन बाद में वह पकड़ा गया। आरोपी को मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट के सामने पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top