Uttarakhand News

उत्तराखंड में गजब हो गया,लव मैरिज के 2 साल बाद दूसरे प्रेमी के साथ भागी पत्नी

Ad

उत्तराखंड में गजब हो गया,लव मैरिज के 2 साल बाद दूसरे प्रेमी के साथ भागी पत्नी

देहरादूनः हरिद्वार जिले से बीते दिनों एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां लक्सर में शादी करने के दो साल के बाद एक युवती दूसरे युवक के साथ फरार हो गई है। हैरान करने वाली बात है कि युवती ने दो साल पहले भी अपनी मर्जी से भाग कर शादी की था। और अब दो साल बाद युवती किसी अन्य युवक के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि लक्सर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। घरवाले उनकी शादी के नही माने तो युवती ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ दो साल पहले युवक के साथ भाग कर शादी कर ली। और दोनों दूसरे शहर में रहने लगे। इसी दौरान युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा होने के बाद दोनों वापस लक्सर गांव में रहने आ गए। इसी दौरान गांव में अपने परिवार के साथ रह रही युवती को एक और युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच अवैध संबंध थे और प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ गांव से फरार हो गई। दोनों के परिवारवालों ने इसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दोनों को पकड लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और साथ में रहना चाहते हैं। पकड़ा गया युवक नाबालिग बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top