Uttarakhand News

मेडिकल के छात्रों के लिए अच्छी खबर, राज्य में बढ़ सकती है MBBS की 100 सीटें

Ad

उत्तराखंड में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस साल  एमबीबीएस की 100 सीटें और बढ़ सकती हैं। अल्मोड़ा राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमसीआई के निरीक्षण के बाद की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से हरी झंडी मिलने के बाद कॉलेज में इंस्ट्रूमेंट्स की खरीदारी और शिक्षकों की भर्ती  प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 4 साल पहले अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा सरकार ने की तो थी लेकिन बजट के अभाव में कॉलेज का निर्माण वक्त पर शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद सरकार ने गत वर्ष कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी थी। प्रिंसिपल ने निर्माण का काम अपने हाथ में लिया। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरजी नौटियाल के अनुसार कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।  इसी साल से एमबीबीएस शुरू करने की तैयारी है।  कुछ इंस्ट्रूमेंट्स और फैकल्टी की भर्ती शुरू की जा रही है। एमसीआई की कंप्लायंस रिपोर्ट का जवाब भेजा जा चुका है। अब केवल एमसीआई से अनुमति का इंतजार है।

इस दौरान सरकार ने मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पद भी सृजित कर दिए। एमसीआई ने निरीक्षण करने के बाद कॉलेज की खामियों की कंप्लायंस रिपोर्ट भी भेज दी। पदों पर आचार संहिता के चलते भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाई। कंप्लायंस रिपोर्ट का जवाब भेजा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, राज्य और केंद्र सरकार इस मेडिकल कॉलेज को इसी साल से शुरू करना चाहती हैं।

सरकारी कॉलेजों में यह हो सकती हैं सीटें
कॉलेज का नाम    एमबीबीएस सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर    100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी    100
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून    150
राजकीय अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा    100

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

अगर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज इस सत्र से शुरू होता है राज्य में एमबीबीएस की 85 सीटे बढ़ जाएंगी, वहीं जो 15 सीटे है वो ऑल इंडिया कोटे के तहत भरी जाएंगी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top