Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: कोरोना की रफ्तार तेज, अभी-अभी सामने आए हैं 411 केस, दो की मौत

Ad

उत्तराखंड: कोरोना की रफ्तार तेज, अभी-अभी सामने आए हैं 411, एसटीएच में एक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस की रफ्तार नहीं रूक रही है। इस वजह से रिकवरी रेट भी गिरता चला जा रहा है। मंगलवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 411 मामले सामने आए हैं जबकि 169 मरीज ठीक हुए हैं। कुछ देर पहले हेल्थ डिपार्मेंट ने बुलेटिन जारी किया। सबसे ज्यादा 143 मामले हरिद्वार से सामने आए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा अल्मोड़ा में 36, चंपावत में 8, देहरादून में 82, नैनीताल में 49, पौड़ी में 9, रुद्रप्रयाग में तीन,टिहरी में 39, ऊधमसिंह नगर में 32 और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं। मंगलवार को राज्य में एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से मौत के 1-1 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 10432 हो गया है, इसमें से 6470 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। राज्य में मौत का आंकड़ा 136 हो गया है।

राज्य में कुल कोरोना वायरस के मामले पर गौर करें तो अल्मोड़ा 364 , बागेश्वर 165, चमोली 119,चंपावत 162,देहरादून 2154, हरिद्वार 2432, नैनीताल 1581, पौड़ी 285, पिथौरागढ़ 203,रुद्रप्रयाग 105,टिहरी 637, ऊधमसिंह नगर 1865 और उत्तरकाशी में 360 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top