Uttarakhand News

कोरोना ने उत्तराखंड में तोड़े सभी रिकॉर्ड, 2402 केस सामने आने से मचा हड़कंप

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार को उत्तराखंड में 2402 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 118646 हो गए हैं जिसमें से 100857 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 1080 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को 17 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1819 हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में 13546 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत हो गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह में 200 लोगों को ही एंट्री मिल पाएगी। वहीं शुक्रवार से रात 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक CURFEW घोषित कर दिया गया है। ये नियम पूरे राज्य के लिए लागू किया गया है।

शुक्रवार को अल्मोड़ा में 48 , बागेश्वर में 19 , चमोली में 29, चंपावत में 52, देहरादून में 1051,हरिद्वार में 539, नैनीताल में 296, पौड़ी में 76 , पिथौरागढ़ में 2 , रुद्रप्रयाग में 17, टिहरी में 39, ऊधमसिंह नगर में 220 और उत्तरकाशी में 14 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top