Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: 352 ठीक होकर घर लौटे, दूसरे नंबर पर नैनीताल जिला

Ad

उत्तराखंड: मौत का मामला नहीं, 352 ठीक होकर घर लौटे, दूसरे नंबर पर नैनीताल

हल्द्वानी: रविवार को उत्तराखंड में 235 मामले सामने आए हैं जबकि 352 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। 16 अगस्त को कोरोना वायरस के चलते मौत का एक ( देहरादून से) मामला सामने आया है और कुल संख्या 152 हो गई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 12175 हो गया है। इसमें से 8100 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है फिलहाल 3979 मरीजों का राज्य के विभिन्न हॉस्पिटलों में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को अल्मोड़ा में 3, चमोली में 25, चंपावत में तीन, देहरादून में 49,हरिद्वार में 55, नैनीताल में 21, पौड़ी में 3, टिहरी में 32, ऊधमसिंह नगर में 21 और उत्तरकाशी में 23 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

रविवार को ठीक हुए मरीजों की संख्या

रविवार को कोरोना वायरस को 352 मरीजों ने हराया। अल्मोड़ा,बागेश्वर में 1-1, चमोली में 4, देहरादून में 20, हरिद्वार में 218, नैनीताल में 85, पौड़ी में 5, टिहरी में 7, ऊधमसिंह नगर में 7 और उत्तरकाशी में 5 मरीज हॉस्पिटल से इलाज पाकर घर लौटे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top