Uttarakhand News

लॉकडाउन के दिन भी राहत नहीं, उत्तराखंड में 2630 कोविड केस मिले

Ad

हल्द्वानी: रविवार को उत्तराखंड में 2630 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 124033 हो गए हैं जिसमें से 102367 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 708 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा रविवार को 12 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1868 हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में 17293 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 82.53 प्रतिशत हो गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह में 100 लोगों को ही एंट्री मिल पाएगी। वहीं रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक CURFEW घोषित कर दिया गया है। ये नियम पूरे राज्य के लिए लागू किया गया है।

रविवार को अल्मोड़ा में 20 , बागेश्वर में 15 , चमोली में 61, चंपावत में 15, देहरादून में 1281,हरिद्वार में 572, नैनीताल में 186, पौड़ी में 133 , पिथौरागढ़ में 14 , रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी में 129, ऊधमसिंह नगर में 161 और उत्तरकाशी में 25 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top