Uttarakhand News

लॉकडाउन के दूसरे दिन टूटे सभी रिकॉर्ड, उत्तराखंड में 239 कोरोना केस सामने आए

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन के दूसरे दिन यानी रविवार को राज्य में कोरोना वायरस के 239 मामले सामने आए हैं और 35 लोग ठीक होकर घर गए हैं। उत्तराखंड में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 4525 हो गई है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3116 है। चिंता का सबसे बड़ा विषय है रिकवरी ग्राफ का गिरना। जो रिकवरी रेट 10 दिन पूर्व 80 प्रतिशत के आसपास था वह अब 69.01 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल राज्य में 1311 मरीजों का इलाज विभिन्न हॉस्पिटलों में चल रहा है और कोरोना वायरस के वजह से 52 लोगों की जान गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को सामने आए कोरोना वायरस के मामलों पर नजर

हेल्थ डिपार्टमेंट ने शाम 7.30 पर मेडिकल बुलेटिन जारी किया। शनिवार को सबसे ज्यादा 150 मामले हरिद्वार से सामने आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा 1, चमोली 1, देहरादून 58, नैनीताल 7, पौड़ी 4, ऊधमसिंह नगर 13 और उत्तरकाशी में 5 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top