Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में सामने आए 29 नए मामले, ठीक होने वालों की संख्या 1900 पार

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2791 पहुंच गई है। शनिवार को जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में 66 नए मामले सामने आए हैं। अल्मोड़ा 11, बागेश्वर 7, चमोली 2, चंपावत 1, देहरादून 8, नैनीताल 29, पौड़ी 1, रुद्रप्रयाग 3, ऊधमसिंह नगर 1 और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है। उत्तराखंड में आज 87 मरीज ठीक हुए हैं और कुल संख्या 1909 हो गई है जो राहत देती है। रिकवरी रेट भी राज्य में 68.40 प्रतिशत है। फिलहाल 3772 सैंपल्स की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top