Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की दूसरी लहर, 366 केस सामने आने चिंता बढ़ गई है

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। होली से एक दिन पहले रविवार को 366 केस सामने आए हैं और केवल 42 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। होली से पहले इतने केस सामने आना चिंता का विषय है। इसके साथ ही एक्टिव कोरोना वायरस के मामले 1600 से पार पहुंच गए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि रविवार को मौत का कोई भी सामना सामने नहीं आया है। इससे पहले एक जनवरी 2021 को 361 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को इस साल के सबसे अधिक 366 संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 1660 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले अब 99881 हो गए हैं, जिसमें से 95025 मरीज ठीक हो चुके हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में सबसे अधिक 167 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 59, नैनीताल में 31, पौड़ी में 17, टिहरी में 54, ऊधमसिंह नगर में 20, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तीन- तीन, बागेश्वर में दो, रुद्रप्रयाग में चार और उत्तरकाशी में छह मरीज आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top