Uttarakhand News

उत्तराखंड मेडिकल बुलेटिन: दो दिन में 6279 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया

Ad

हल्द्वानी: राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस के 5403 मरीज मिले हैं। जबकि 128 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। वहीं आज विभिन्न अस्पतालों से 3344 लोग डिस्चार्ज हुए। रविवार को ये आंकड़ा 2935 था। इस तरह राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 197023 मामले सामने आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 167, बागेश्वर में 105, चमोली में 169, चंपावत में 215 तथा आज भी देहरादून में आंकड़ा 2000 से पार होकर 2026 में जा चुका है, जबकि हरिद्वार में 676, नैनीताल में 458, पौड़ी गढ़वाल में 139, पिथौरागढ़ में 150 ,रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी गढ़वाल में 415, उधम सिंह नगर में 656, उत्तरकाशी में 192 मामले सामने आए। इस संक्रमण के चलते अब तक कुल 2930 लोगों की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top