Uttarakhand News

उत्तराखंड में आज 92 प्रतिशत कोरोना मरीज ठीक हुए, अपने जिले का हाल देखें

Ad

राहत भरा दिन, उत्तराखंड में आज 92 प्रतिशत कोरोना मरीज ठीक हुए

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 199 मामले सामने आए हैं लेकिन राहत भरी बात ये है कि 92.96 प्रतिशत यानी 185 लोगों ने कोरोना वायरस को भी हराया है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी 55 से बढ़कर 56.66 प्रतिशत हो गया है। उत्तराखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7065 हो गया है, इसमें से 3996 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं राज्य में कोरोना वायरस के वजह से 76 लोगों की मौत हुई है और फिलहाल 2955 एक्टिव केस हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो अल्मोड़ा 01 ,बागेश्वर 02 ,चमोली 06 ,चम्पावत 17 ,देहरादून 74 ,हरिद्वार 47 ,नैनीताल 26  ,पौड़ी 04  ,पिथौरागढ़ 09  ,रुद्रप्रयाग 03 , ऊधमसिंह नगर 03 और उत्तरकाशी में 07 मरीज  मिले है। 

भारत में कोरोना वायरस के मामलों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 52,123 मामले सामने आ गए हैं और 775 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान चार लाख 46 हजार 642 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक कुल 15 लाख 83 हजार 792 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से पांच लाख 28 हजार 242 एक्टिव केस है। 10 लाख 20 हजार 792 मरीज ठीक हो गए हैं और 34,968 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल एक करोड़ 81 लाख 90 हजार 382 सैंपल टेस्ट हुए हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.44 फीसद हो गई है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top