Uttarakhand News

उत्तराखंड में बढ़ा रिकवरी रेट, दो दिन में ठीक हुए 695 कोरोना मरीज

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन इसके साथ की बात ये है कि रिकवरी रेट भी बढ़ने लगा है। पिछले दो दिन में उत्तराखंड में 695 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के कुल 246 मामले सामने आए हैं लेकिन 386 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8254 हो गई है जबकि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 5233 हो गई है। राज्य में अभी 2885 एक्टिव केस हैं । रिकवरी रेट भी 63.47 प्रतिशत हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को सामने आए मामले की बात करें तो अल्मोड़ा से 2 नए मामले आए हैं। बागेश्वर से एक नया मामला, चमोली से 3, चंपावत से एक मामला, देहरादून से 47 मामले हरिद्वार से 20, नैनीताल से 50 पौड़ी गढ़वाल से 9,रुद्रप्रयाग से 6, टिहरी गढ़वाल में 5, ऊधम सिंह नगर में 36 और उत्तरकाशी में 66 मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार की बात करें तो राज्य में 309 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी थी जबकि 208 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल मामले

अल्मोड़ा 317, बागेश्वर में 134,चमोली 101,चंपावत में 136,देहरादून 1870,हरिद्नार में 1630,नैनीताल 1339,पौड़ी 237,पिथौरागढ़ 182, रुद्रप्रयाग 87, टिहरी 530, ऊधमसिंहनगर 1392 और उत्तरकाशी में 299 मामले सामने आए हैं।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/2709624475922839/
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top