Uttarakhand News

उत्तराखंड में आधे से ज्यादा मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया, नए आंकड़े देखिए

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को हराने वाले मरीजों का आंकड़ा 50 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 1411 है लेकिन 714 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है और वो डिस्चार्ज हो गए हैं। सोमवार रात 9 बजे जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 31 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 24 प्रवासी हैं। वहीं 51 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। यह आंकड़ा देहरादून में 31 और पिथौरागढ़ में 20 है। कोरोना संक्रमितों के मामलों पर गौर करें तो सोमवार को देहरादून में 5, टिहरी से 25 और हरिद्वार से एक मामला सामने आया है। टिहरी के 23 केस प्रवासियों से जुड़े हैं जो महाराष्ट्र से लौटे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 1411

अल्मोड़ा 73,बागेश्वर 35,चमोली 34,चंपावत 48,देहरादून 375,हरिद्वार 144,नैनीताल 324,पौड़ी 47,पिथौरागढ़44,रुद्रप्रयाग24,टिहरी 149,उधमसिंहनगर 91 और उत्तरकाशी 23

उत्तराखंड में ठीक होने वाले मरीज-714

अल्मोड़ा 62, बागेश्वर 18,चमोली 16, चंपावत 27, देहरादून 112, हरिद्नार 25, नैनीताल 216, पौड़ी 16, पिथौरागढ़ 21, रुद्रप्रयाग 3, टिहरी 98, ऊधम सिंह नगर 63 और उत्तरकाशी 17

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top