Uttarakhand News

कोरोना वायरस उत्तराखंड:साल का दूसरा सबसे खराब दिन, एक मरीज की मौत ने बढ़ाई चिंता

Ad

हल्द्वानी: राज्य में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को उत्तराखंड में 200 मामले सामने आए थे तो गुरुवार में 192 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 121 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया। उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 99072 हो गई है जबकि 1150 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। गुरुवार को 121 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी तक 94755 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को देहरादून में 89, हरिद्वार में 57, नैनीताल में 19, अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 1, चमोली में 2, चंपावत में 0, पौड़ी में 3, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में 8, ऊधमसिंह नगर में 5 और उत्तरकाशी में 2 मामले सामने आए हैं। देहरादून में 85 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई। उत्तराखंड में मौत का कुल आंकड़ा 1707 है। बता दें कि बुधवार को कोरोना वायरस के 200 मामले सामने आ थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में कोरोना वायरस सुरक्षा हेतु बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top