Uttarakhand News

उत्तराखंडः अस्पताल की लापरवाही, मिला नवजात का शव, चूहों ने कई जगहों से नोचा

Ad

देहरादूनः राजधानी दून में तब सनसनी फैल गई जब अस्पताल में एक नवजात का शव मिला। शव मिलने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि दून अस्पताल में रविवार रात करीब 9 बजे इंमरजेंसी के पास कुछ लोगों को एक नवजात का शव पड़ा मिला। शव मिलने पर पूरे परिसर में सनसनी फैल गई। और देखते ही देखते मौके पर अस्पताल कर्मियों, तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने मामले की सूचना चिकित्सा अधीक्षक और पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि शव को चूहों ने कई जगह से नोचा था। वहीं बताया जा रहा है कि नवजात की उम्र सात महीने है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top