Uttarakhand News

उत्तराखंडः 12 साल की दुष्कर्म पीड़ित ने नवजात को दिया जन्म

Ad

हल्द्वानीः ऊधमसिंहनगर से पिछले महीने इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। जहां गदरपुर के दिनेशपुर में 12 साल की एक बच्ची से एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। मामले का पता परिवारवालों को तब लगा। जब बच्ची के पेट में अचानक दर्द हुआ। माता-पिता के तब होश उड़ गए जब डॉक्टर ने बताया कि बच्ची गर्भवती है।

डॉक्टरों ने जब माता-पिता को बताया कि बच्ची प्रेग्नेंसी को काफी वक्त हो चुका था। ऐसे में अबॉर्शन करने पर बच्ची की जान खतरे में पड़ सकती थी। वहीं पिछले दिनों एक समाजसेवी संस्था के जरिए बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां बच्ची ने नवजात को जन्म दिया। नवजात की मां क्योंकि खुद उम्र में बहुत छोटी है। तो ऐसे में वो बच्चे की देखभाल नहीं कर सकती। यह देख बच्चे को चाइल्ड केयर देहरादून के सुपुर्द कर दिया गया है। अब बच्चे की देखभाल चाइल्ड केयर यूनिट करेगी।

बता दें कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आदमी 60 साल का बुजुर्ग है। आरोपी की फर्नीचर की दुकान है। पुलिस की पूछताछ में बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। वहीं इस मामले में पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वो जेल में सजा काट रहा है। पीड़ित के पिता का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top