Uttarakhand News

देहरादूनः लॉ की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर सीनियर ने कर दिया दुष्कर्म

Ad

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला प्रेमनगर से सामने आया है। जहां एक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ रही विधि स्नातक की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सीनियर छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि मामला बीते सोमवार देर रात का है। पीड़िता की उम्र 17 साल है और वह राजस्थान की रहने वाली है। छात्रा ने डेढ़ महीने पहले ही प्रेमनगर के एक शैक्षणिक संस्थान में विधि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। वह प्रेमनगर के एक हास्टल में रहती थी। यहां राजस्थान की रहने वाली एक और लड़की विधि तृतीय वर्ष की छात्रा है। पीड़िता और इस छात्रा की मां के बीच अच्छी जान-पहचान है। पीड़िता यहां आने के बाद इसी सीनियर छात्रा के यहां पढ़ाई के लिए आया जाया करती थी। एक दिन उसने दोस्त को बताया कि घर-परिवार से दूर होने की वजह से उसका मन नहीं लग रहा है। इस पर उसने कहीं घूमने चलने की बात कही। 

max face clinic haldwani

दोस्त ने अपने दोस्त और क्लासमेट आकाश पुत्र संजीव अग्रवाल निवासी बुलंदशहर और अमोघ पुत्र विष्णु मिश्र को बताया कि उसकी दोस्त को कही घूमना है। इस पर आकाश (21) अपने दोस्त अमोघ (21) के साथ पीड़िता के हास्टल पहुंचा और वहां से आकाश सभी को लेकर घूमान ले गया। और रात में पौंधा स्थित अपने किराए के फ्लैट पर आ गया। सोमवार की रात फ्लैट पर सभी ने साथ मिलकर डिनर किया और उसके बाद सभी वहीं फ्लैट में ही रुक गए। पीड़िता का आरोप है कि खाने के दौरान उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया था। इसके बाद वो बेहोश हो गई थी।

मंगलवार सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसके कपड़े इधर-उधर पड़े हुए थे। उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इससे परेशान होकर पीड़िता पैदल ही अपने हास्टल को निकल पड़ी। हास्टल आने के बाद मंगलवार को पीड़िता ने मां को फोन कर के इस बारे में बता दिया। इसके बाद बुधवार को उसकी मां देहरादून पहुंची और बेटी को लेकर प्रेमनगर थाने आ गई। यहां उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आकाश पर दुष्कर्म के आरोप में, जबकि पीड़िता की सहेली और अमोघ पर पीड़िता को बहला-फुसला कर आकाश के फ्लैट पर ले जाने के आरोप में पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखण्ड की पूर्व DGP कंचन चौधरी का निधन

यह भी पढ़ेंः कोचिंग में नहीं पहुंच रहे थे टीचर, बच्चे पहुंच गए भोटियापड़ाव चौकी, सामने आई सच्चाई

यह भी पढ़ें:हल्द्वानीः मशहूर कोचिंग सेंटर के संचालक ने लोगों को ठगा, करोड़ों रुपये लेकर फरार

ADVERTISEMENTS Ad
To Top