Uttarakhand News

उत्तराखंडः किशोरी के साथ दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Ad

देहरादूनः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला हरिद्वार से सामने आया है। जहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। 

बता दें कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी कुछ समय पहले तक सिडकुल की कंपनी में काम करने जाती थी। इसी दौरान पथरी थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी शाहवेज मलिक से उसकी जान-पहचान हो गई। इसके बाद युवक उसे बहला-फुसला कर कई बार अपने साथ अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। दो दिन पहले पेट में तेज दर्द होने पर परिवारवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने किशोरी के पांच माह की गर्भवती होने के बारे में परिवारवाालों को बताई। जब परिवारवालों ने किशोरी से पूछा तो उसने इब्राहिमपुर निवासी युवक का नाम बताया। 

मामले के बाद बुधवार को किशोरी के परिवारवाले उसे साथ लेकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहवेज मलिक निवासी गांव इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का पिता मजदूर है। जबकि आरोपित युवक घरों में पीओपी बनाने का काम करता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top