Uttarakhand News

उत्तराखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार,महिला से किया दुष्कर्म,वीडियो भी किया वायरल

Ad

उत्तराखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार,महिला से किया दुष्कर्म,वीडियो भी किया वायरल

देहरादूनः ऋषिकेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कोतवाली पुलिस ने एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने महिला का अश्लील वीडियो बनाया और उस वीडियो को वायरल कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली पुलिस के अनुसार मंगलावर को कोतवाली ऋषिकेश में आकर एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया। उसने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान पति की नौकरी चले जाने के वजह से जब वब 10 अगस्त को अपने एक परिचित के पास कुछ धनरासि उधार मांगने गई, तो परिचित ने ऋषिकेश स्थित घर में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वो बेहोशी की स्थिति में आ गई। इसके बाद परिचित और दो अन्य व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दी। महिला का यह भी आरोप है कि इस बारे में किसी को बताने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।

 कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह का कहना है कि महिला की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में पता चला है कि तीनों ही आरोपित शहर के बड़े व्यापारी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top