Uttarakhand News

उत्तराखंडः लापता जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, 1 महीने से है पति का इंतजार

देहरादूनः गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान राजेंद्र सिंह का परिवार इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। लापता जवान के बारे में सेना अब तक कोई जानकारी नहीं दे पाई है। अब जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। वो पिछले दो दिन से आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट है। दो दिन पहले जवान की पत्नी राजेश्वरी देवी की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सोमवार को उत्तराखंड रक्षा अभियान के पदाधिकारी और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और जवान की पत्नी का हालचाल जाना।

बता दें की सेना की 11वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी 8 जनवरी को कश्मीर में आए बर्फीले तूफान के दौरान लापता हो गए थे। तब से उनके बारे में कुछ पता नहीं चला। वहीं परिवार की मुश्किलें बढ़ते ही जा रही है। सेना ने भी राजेंद्र सिंह के वेतन पर रोक लगा दी है। सैन्य सूत्रों के अनुसार जवान के लापता होने के दिन से उसके जीवत या मृत होने का पता चलने तक वेतन पर रोक लगा दी जाती है। वेतन रोके जाने से राजेंद्र सिंह के परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। परिवार पर मकान का लोन भी है।

To Top