Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में फंसे सैंकड़ों लोगों को प्रशासन ने किया घर के लिए रवाना

हल्द्वानी:सरकार के प्रयासों से लॉकडाउन में उत्तराखण्ड मे फंसे प्रवासियों को उनके प्रदेश, घर भेजने की कवायद शुरू हो गई हैं। अल्मोड़ा के बाद आज नैनीताल जिले से भी लोग वापस अपने घर की ओर गए। डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा हल्द्वानी व रामनगर में विभिन्न सेन्टर होम (राहत शिविरों) मे रखे गये उत्तर प्रदेश के 183 प्रवासियों को सरकारी वाहनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश बहेडी के लिए रवाना किया गया।


नगर मजिस्टेट प्रत्यूष सिह ने जानकारी दी कि हल्द्वानी, लालकुआं के विभिन्न सेन्टर होम (राहत शिविरों) मे रह रहे 124 यूपी के प्रवासियों को शनिवार को उत्तर प्रदेश के ट्रांजिट आश्रय स्थल गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेडी को भेजा गया। इसी तरह उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि रामनगर के विभिन्न सेन्टर होमों मे रह रहे उत्तर प्रदेश, बहेडी के 59 प्रवासियों को रोडवेज बस द्वारा भेजा गया। नगर मजिस्टेट प्रत्यूष सिह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को बहेडी भेजने सम्बन्धित वार्ता भी बरेली जिला प्रशासन के साथ ही ज्वांईट मजिस्टेट/उप जिलाधिकारी बहेडी से भी हो चुकी है, बहेडी में पहुंच रहे प्रवासियों हेतु सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

गृहमंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकारें अपने वहां फंसे लोगों और दूसरे राज्यों में फंसे अपने लोगों को वापस लाने का प्लान कर रही है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इस विषय को लेकर बैठक की है और रेल मंत्री से स्पेशल ट्रेन चलाने का अनुरोध भी किया है। सरकार की ओर से लिंक जारी किया गया है, दूसरे राज्यों में फंसे लोग उसमें पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा 15 हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं।

उत्तराखंड ने सरकार द्वारा (Registration Link) के साथ कुछ फोन नंम्बर्स (Helpline Numbers) जारी किए हैं, जिनमें बाहरी राज्यों में फंसे लोग अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं। यह फोन नंम्बर्स लोगों की जानकारी जुटाने में बहुत मददगार साबित होंगे। आप ये नंबर नोट कर लीजिए

1)9557194828
2)8476824218
3)7017082637
4)7983129119
5)8279577133
6) 7906434586
7) 8979376382
8) 9045394752
9) 9045184752
10) 9045134752
11) 9389930624
12) 9389939866
13) 9410203292
14) 9045014752
15) 938991906

सरकार ने कुछ और दूरभाष नंम्बर उपलब्ध कराए हैं।
1) पुलिस लाइन कोविड कंट्रोल रूम- 01352722100
2) एस•डी•आर•एफ कंट्रोल रूम – 01352410197, 9456596190

To Top