Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: ट्रैफिक नियम ना तोड़े, कोई भी खींच सकता है फोटो, चालान घर पहुंचेगा

Ad

हल्द्वानी: ट्रैफिक नियम ना तोड़े, कोई भी खींच सकता है फोटो, चालान घर पहुंचेगा

हल्द्वानी: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। नैनीताल जिले की पुलिस अब स्मार्टफोन के जरिए स्मार्टकदम उठाने वाली है। इसकी मदद से जिले का कोई भी व्यक्ति नियम तोड़ने वाले की फोटो या फिर वीडियो बनाकर एक पर डालेगा। पुलिस को जानकारी मिलेगी और चालान उल्लंघन करने वाले के घर पहुंच जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, ट्रैफिक पुलिल ने आईज एप लॉच किया है जिसकी मदद से वह नियम तोड़ने वालों के घर चालान भेज पाएगी। नैनीताल जिले में एप के एडमिन टीआई महेंद्र चंद्रा ने बताया कि यह फरवरी में लॉच हो गया था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस्मेताल नहीं कर पाए। इसके अलावा प्रचार ना होने से लोगों को भी इस बारे में जानकारी नहीं है।

अब जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ऑनलाइन चालान बनेंगे, जो घर पहुंचेंगे और उसका भुगतान भी घर से ही हो जाएगा। इस की एप के जरिए आम व्यक्ति भी पुलिस की मदद कर पाएगा। कोई भी व्यक्ति जो स्मार्टफोन चलाता वह ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले का वीडियो व फोटो इस एप पर अपलोड कर सकता है। एडमिन की ओर से वाहन संख्या के आधार पर नियम तोड़ने वाले के घर चालान पहुंच जाएगा। एडमिन टीआई महेंद्र चंद्रा का मानना है कि इस एप के आने के बाद उम्मीद है कि ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों की संख्या में कमी आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top