Uttarakhand News

जो ये लड़का कर सकता है शायद ही कोई कर सकें,नेहरा ने पंत के लिए बोली ये बातें

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की प्रतिभा ने पूरे क्रिकेट जगत को अपना कायल बनाया है। पंत ने पिछले एक साल में जो किया उसने संकेत दिए है कि यह लड़क भारतीय क्रिकेट का भविष्य है। कई बड़े खिलाड़ियों ने पंत की तुलना महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से की है। ऋषभ पंत के बारे में साल 2003 और 2011 विश्वकप का हिस्सा रहे आशीष नेहरा ने बड़ी बात बोली है।

ADVERTISEMENTS Ad

नेहरा ने पंत को टीम इंडिया के भविष्य के अलावा एक्स फैक्टर कहा है। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी को विश्वकप में मौका मिलना चाहिए। पंत के खेलने का अंदाज सामने वालों को डराने वाला जैसा है। वो मध्यक्रम के अलावा सलामी बल्लेबाज के रूप में भी खेल सकते हैं।नेहरा ने कहा कि मैच विनर, बैकअप सलामी बल्लेबाज और रोहित शर्मा की तरह छक्के मारने में सक्षम होने के कारण ऋषभ पंत भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने के हकदार हैं।

विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में आपको एक्स फैक्टर वाले खिलाड़ियों की जरूरत होती है, ऋषभ पंत सिर्फ योगदान देने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वह मैच विजेता हैं जिन्हें विश्व कप के लिए टीम में चुना जाना चाहिए।धवन के अलावा टॉप-7 में बाएं हाथ का कोई और बल्लेबाज नहीं है। दाएं और बाएं हाथ के संयोजन के साथ आपको विविधता की जरूरत होती है, जहां ऋषभ फिट बैठते हैं।

पंत शुरुआत से ही आसानी से छक्के मारने में सक्षम हैं। इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि निडर रवैया दबाव के हालात में फायदेमंद साबित होता है। उन्होंने कहा कि अगर बिना किसी मशक्कत के छक्के मारने का सवाल है, तो ऋषभ बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता के कारण सिर्फ रोहित शर्मा से पीछे हैं। भारत को विश्व कप में इसकी जरूरत पड़ेगी।उनमें अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता दिखाई है। उन्होंने कहा कि इस टीम में तीन स्पष्ट मैच विजेता हैं और वे विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह हैं। मेरी नजर में चौथा मैच विजेता ऋषभ पंत होने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top