Uttarakhand News

क्वारंटाइन को लेकर उत्तराखंड में आज नई गाइडलाइन जारी, जरूर जानें

Ad

pc- the hindu

देहरादून: कोरोना वायरस के मामले राज्य में लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार सुरक्षा हेतु फैसले ले रहे हैं। वहीं आज क्वारंटाइन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। अब उत्तराखंड में हर उस शख्स को क्वारंटाइन होना पड़ेगा जिसका रेपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य विभाग के सचिव व प्रभारी डा. पंकज कुमार पांडे ने समस्त जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश दिया है कि प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

इसी प्रकार राज्य के निवासियों की रेपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट आने पर भी उन्हें सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया जाना आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति की रेपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आती है और उस पर आईएलआई/एसएआरआई के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं तो उस व्यक्ति के सैंपल आरटी पीसीआर जांच हेतु भेजा जाएगा। यह जांच रिपोर्ट आने तक उस व्यक्ति को आइसोलेट करना अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top