Uttarakhand News

उत्तराखण्ड की इस चमत्कारी शक्ति को जानने हॉलीवुड सुपरस्टार एक्टर विल स्मिथ पहुंचे हरिद्वार

Ad

हरिद्वारः उत्तराखण्ड अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि देवों की शक्ति के लिए भी विख्यात हैं। भारत ही नहीं दुनिया में कामयाबी का परचम लहराने वाले भी दिव्य शक्ति का गुणगान करते हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुगरबर्ग और एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स भी अपनी देवभूमि की दिव्य शक्ति के मुरीद थे। वो अपनी कामयाबी का राज नीम करोली बाबा को बताते आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी दिशा में  हॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर विल स्मिथ विश्व यात्रा में हैं। वो भारत पहुंचने के पश्चात हरिद्वार पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने शिव का जलाभिषेक किय। हरिद्वार ही नहीं विल स्मिथ ने ऋषिकेश में गंगा आरती में भाग लिया। विल स्मिथ अचानक हरिद्वार क्यों पहुंचे है? इसके पीछे एक कारण है। हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ अपने जीवन के अधूरे सपनों या कहे इच्छाओं को पूरा करने के लिए विश्व के भ्रमण पर हैं।

उन्होंने ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्मपत्री बनवाई। इसके बाद उन्होंने हरिहर आश्रम कनखल में महामृत्यंजय भगवान का रुद्राभिषेक किया प्रतीक मिश्रपुरी से विल स्मिथ ने आध्यात्म ज्योतिष, गंगा और हरिद्वार पर बात की। जन्मपत्री बनाने के बाद सामने आया कि विल स्मिथ शनि ग्रह दोष है और पंडित जी इसका उपाय भी उन्हें बताया और महामृत्यंजय का रुद्राभिषेक भी कराया।

इसके बाद उन्होंने गंगा के विषय पर चर्चा की और गंगा आरती में संध्याकालीन शामिल हुए। विल स्मिथ अपने इस विश्व भ्रमण पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बना रहे हैं. जिसके लिए उनकी पूरी टीम दो दिन से हरिद्वार में है. ऐसे विश्व स्तरीय अभिनेता का हरिद्वार आध्यात्म व मां गंगा को फिल्माना निश्चित तौर पर पर्यटन और तीर्थाटन को विश्व स्तरीय लाभ देना है।

साल 1990 में लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज ‘द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर’ से प्रसिद्धि पाने वाले स्मिथ ने अनेक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है। स्मिथ ने  बैड बॉयज, बैड बॉयज इंडीपेंडेंस डे, मैन इन ब्लैक, मैन इन ब्लैक आय, रोबोट, द परस्युट ऑफ हैपीनेस, आय एम लेजेंड, हैनकॉक, वाइल्ड वाइल्ड वेस्ट, एनिमी ऑफ द स्टेट, शार्क टेल, हिच और सेवन पाउंड्स जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top