Uttarakhand News

शादी के बाद पहला जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी संग उत्तराखण्ड पहुंचे विराट कोहली

Ad

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपना जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तराखण्ड पहुंचे है।  विश्व क्रिकट जगता के सितारे विराट कोहली  पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सुबह करीब आठ बजे दोनों नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हुए। यह वही होटल है जहां पर देशभर की मशहूर हस्तियां रुकना पसंद करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले साल शादी हुई थी। विराट कोहली अगले साल इंग्लैंड में क्रिकेट विश्वकप में भारत की अगवाई करेंगे। अपने जन्मदिन पर विराट देवभूमि में पहुंचकर विश्वकप के लिए ईश्वर से आर्शीवाद लेंगे। विराट कोहली के बल्ले की शोर पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है। विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज़ में लगातार तीन शतक जमाने वाले पहले भारतीय बने।

इसके अलावा उन्होंने 10 हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली अब तक 62 शतक जमा चुके हैं। उनकी रफ्तार को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि क्रिकेट के मैदान पर शतकों के मामले में एक अद्भूत रिकॉर्ड कायम कर लेंगे।

बता दें कि पांच नवंबर को विराट कोहली अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगे है। इस दिन को यह दोनों यादगार बनाना चाहते हैं। विराट और अनुष्का की शादी की तारीख तय करने वाले अनुष्का के गुरु अनंत बाबा पाटिल के हरिद्वार स्थित आश्रम में भी दोनों विवाह से पूर्व और उसके बाद आए थे।

Image result for विराट पहुंचे उत्तराखंड

कयास लगाए जा रहे है कि पांच नवंबर को भी दोनों गुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। सात नवंबर को उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है।

Image result for विराट पहुंचे उत्तराखंड

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का दून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ नाम से पुश्तैनी आवास है। यहीं पर वे बचपन में रही हैं। इस घर में अब अनुष्का की दादी, चाचा, चाची रहते हैं। हालांकि अब अनुष्का यहां काफी कम आती हैं, लेकिन जब भी आती हैं बचपन को याद कर खूब खुश हो जाती हैं। लेकिन हो सकता है कि वे यहां भी आएं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top