Uttarakhand News

दिल्ली से उत्तराखंड के लिए नहीं चल रही है बस,दिल्ली पुलिस का बयान

Ad

दिल्ली से उत्तराखंड के लिए नहीं चल रही हैं बस, DCP दिल्ली पुलिस का ट्विट

लॉकडाउन फोर लागू है। कई राज्यों में छूट के दायरे को बढ़ाया गया है। नियमों का साथ डीडीसी ने बस संचालन शुरू किया। बस में केवल 15 यात्री ही सफर कर सकेंगे। इसके अलावा ऑटो में एक यात्री और कार में दो यात्री सवार का नियम बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच सोशल मीडिया में बस व ट्रेन संचालन को लेकर अफवाह उड़ रही है। हालात खराब ना हो और कोई पैनिक स्थिति ना पैदा हो , इसके लिए पुलिस के डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने कहा कि आनंद विहार बस अड्डे से कोई भी बस उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लिए नहीं जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे यहां बस अड्डे पर इकट्ठा न हों। पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में अफवाह के वजह से प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां भी उड़ी है जो कोरोना वायरस के खतरे को न्योता देती है।

बता दें कि सैकड़ों की संख्या में प्रवासी आनन्द बिहार बस स्टेशन पहुंच रहे हैं थे और इसी वजह से दिल्ली पुलिस को बस के संचालन ना होने की पुष्टि की हैं।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि अब तक दिल्ली से लगभग 65000 प्रवासियों को ट्रेनों द्वारा उनके गृह राज्यों में भेजा गया है। हम दिल्ली में फंसे अपने नागरिकों को वापस भेजने के लिए अनुमति मांग रहे हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top